CG Naxalite Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, खून-खराबे को छोड़ की घर वापसी.....

पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए 8 लाख इनामी माओवादी ने आज सुरक्षा बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

CG Naxalite Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, खून-खराबे को छोड़ की घर वापसी.....
CG Naxalite Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, खून-खराबे को छोड़ की घर वापसी.....

दंतेवाड़ा। पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए 8 लाख इनामी माओवादी ने आज सुरक्षा बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादी ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई बड़ी घटनाओं में शामिल था। 

आत्मसमर्पित माओवादी पामेड एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और दंडकारण्य सब जोनल कमेटी में कम्युनिकेशन टीम सदस्य के रूप में कार्य कर चुका है। 

बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस की ओर से लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान चलाया जा रहा है, जिससे प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति के तहत विश्वास, विकास और सुरक्षा की भावना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।