लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र कुन्नी और लहपटरा पहुच कर की पूजा अर्चना।

लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र कुन्नी और लहपटरा  पहुच कर की पूजा अर्चना।

सरगुजा/लखनपुर/ सितेश सिरदार :–लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने 1 दिसंबर दिन बुधवार को लखनपुर के कुन्नी और लहपटरा धान खरीदी केंद्र में जाकर नाप तौल मशीन की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने वहां आये हुए किसानों से बात की और उनका हाल चाल जाना।विपडन वर्ष 2021 -2022 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुरु हो गई है। इस वर्ष लगभग 105 लाख टन धान खरीदी होने का अनुमान है।धान खरीदी केंद्र सुरु होने पर उपार्जन केंद्रों में किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।जनपद उपाध्यक्ष सिंह देव ने समिति प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को धान खरीदी में किसी भी प्रकार का कोई भी दिक्कत न हो इसका विशेष ख्याल रखें, किसानों के लिए सुद्ध पेयजल की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।धान खरीदी के पहले दिन लहपटरा में 15 किसान और कुन्नी में 26 किसानों ने धान बेचा। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के साथ सिरकोतन्गा उपसरपंच सतेंद्र रॉय, रामसुजान द्विवेदी, यूका सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, अजर राम चौधरी, राजस्व विभाग से नायाब तहसीलदार श्रुति धुर्वे,सहित कुन्नी प्रभारी प्रबंधक घनश्याम प्रजापति, मतलूब हैदर, लहपटरा प्रबंधक संजय राजवाडे सहित किसानों की उपस्थिति रही।