CG- भारी बारिश अलर्ट: भारी वर्षा की चेतावनी... 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी.....

Isolated heavy rainfall very likely over Chhattisgarh during 05th-08th September

CG- भारी बारिश अलर्ट: भारी वर्षा की चेतावनी... 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी.....
CG- भारी बारिश अलर्ट: भारी वर्षा की चेतावनी... 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी.....

Isolated heavy rainfall very likely over Chhattisgarh during 05th-08th September

रायपुर : मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 05-08 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। कल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 2 दिनों बाद मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व वज्रपात होने की संभावना है। आगामी 02 दिनों के दौरान प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों व तीव्रता में कमी जारी रहने तथा उसके बाद वर्षा के साथ गरज चमक की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.3°C AWS सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया। एक अवदाब क्षेत्र पूर्वी विदर्भ और उससे सटे तेलंगाना पर स्थित है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके विदर्भ में लगभग पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।

औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका जैसलमेर, रायसेन, छिंदवाड़ा, पूर्वी विदर्भ और उससे सटे तेलंगाना के ऊपर स्थित अवदाब क्षेत्र के केंद्र, मछलीपट्टनम और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजरती है। एक कतरनी क्षेत्र लगभग 20°N के साथ उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है।

5 सितंबर, 2024 के आसपास पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दवाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास के क्षेत्रों में दबाव के कारण मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है तथा अगले 2 दिनों के दौरान मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।