Anganwadi Closed: कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर... आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी 7 जनवरी तक अवकाश घोषित... आदेश जारी....
Anganwadi centers also declared holiday till January 7, Order issued अम्बिकापुर। आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंडएशीत लहर एवं कोहरे के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार के द्वारा जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चो के लिए 7 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी केंद खुले रहेंगे।




Anganwadi centers also declared holiday till January 7, Order issued
अम्बिकापुर। आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंडएशीत लहर एवं कोहरे के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार के द्वारा जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चो के लिए 7 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी केंद खुले रहेंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा हितग्राहियों को टेक होम राशनका वितरण, सामुदायिक गतिविधियां, टीकाकरण एवं शासकीय कार्यो का संपादन किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जिला प्रशासन द्वारा एक दिन पूर्व ही जिले के सभी स्कूलो में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
कोरबा जिले में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सात जनवरी तक आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित, कलेक्टर संजीव झा ने जारी किए आदेश
कोरबा जिले में पिछले कुछ दिनों से चल रही ठण्डी हवाओं और शीत लहर जैसी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजीव झा ने जिले के सभी आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर संजीव झा ने इस संबंध में जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों की 07 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। अवकाश अवधि में सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण किया जाएगा। साथ ही सामुदायिक गतिविधियों एवं शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत् किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी स्कूलों में भी बच्चों को अत्यधिक ठण्ड एवं कोहरे के प्रकोप से बचाने के लिए शनिवार तक अवकाश घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को भी ठण्ड से बचाने के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया गया है।