IPL 2023 Auction: इस दिन से लगेगी खिलाड़ियों की बोली, करीब 1 हजार खिलाडियों पर लगेगी बोली, लिस्ट में शामिल है ये बड़े नाम…

IPL 2023 mega auction date : इंडियन प्रीमियर लीग के (IPL-2023) के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसके लिए कुछ ही दिनों में खिलाडियों पर बोली

IPL 2023 Auction: इस दिन से लगेगी खिलाड़ियों की बोली, करीब 1 हजार खिलाडियों पर लगेगी बोली, लिस्ट में शामिल है ये बड़े नाम…
IPL 2023 Auction: इस दिन से लगेगी खिलाड़ियों की बोली, करीब 1 हजार खिलाडियों पर लगेगी बोली, लिस्ट में शामिल है ये बड़े नाम…

IPL 2023 Auction IPL 2023 mega auction date

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आईपीएल के इस सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली इस महीने से लगने वाली है। वहीं, अब बोली लगने की तारीख तय कर ली गई है। बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि, आईपीएल ऑक्शन (IPL 2023 Auction) के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की तय समय-सीमा भी खत्म हो गई है। वहीं, अब 23 दिसंबर को कोच्चि में 1000 के करीब खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। 23 दिसंबर को ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ी बिकेंगे।

 

 

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने जारी बयान में कहा कि यदि अगले सीजन में फ्रेंचाइजी को अपनी स्क्वाॅड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को ही रखने की अनुमति ही रहती है, तो फिर मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनमें 30 विदेशी प्लेयर शामिल रहेंगे। बता दें कि अब तक हर एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर रखने की ही अनुमति है। इसमें अधिकतम 8 विदेशी रह सकते हैं। इस मिनी ऑक्शन में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल होंगे।

 

इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रहेंगे। वहीं वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी शामिल हैं। मिनी ऑक्शन में शामिल कुल खिलाड़ियों में 185 कैप्ड और 786 अनकैप्ड प्लेयर रहेंगे। वहीं एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं। जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं।(IPL 2023 Auction IPL 2023 mega auction date)

 

IPL 2023 mega auction date :  कुल 714 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। लिस्ट में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें असोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 185 कैप्ड खिलाड़ी हैं – बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करेन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया हैं जिनकी संख्या 57 है जबकि दक्षिण अफ्रीका से 52 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यूएई, नामीबिया, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स से भी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।(IPL 2023 Auction IPL 2023 mega auction date)