IMD Alert : अगले 84 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, गिरेंगे ओले,छाएंगे बादल,जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान…
IMD Rain Alert, IMD Weather Update, Mausam Update : असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम सहित बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।




IMD Rain Alert, IMD Weather Update, Mausam Alert: अप्रैल के महीने में भारत में मौसम बदल गया है। एक तरफ जहां दक्षिणी राज्यों में भारी गर्मी देखने को मिल रही है। वहीं उत्तर राज्य और मध्य भारत में मौसम बदला हुआ।
आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
ओले गिरने का अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षों मध्य और ऊपरी शोभ मंडल पश्चिमी हवाओं के गत के रूप में समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।
आसपास के इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन
इसके साथ ही यह 30 डिग्री उत्तर अक्षांश में उत्तर की ओर बना हुआ है। जिसके कारण पूर्वी असम और आसपास के इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है।
आंतरिक उड़ीसा से लेकर तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक में औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक एक हवा का घेरा है। जिसके कारण इन क्षेत्रों में लू की चेतावनी जारी की गई है।