BIG NEWS: CG में बदले जाएंगे मंत्री! मुख्यमंत्री भूपेश ने दिए संकेत.... बोले, दिल्ली जा रहा हूं.... हाईकमान से मुलाकात हुई तो बात होगी.... कही ये बड़ी बात.... पढ़िए CM भूपेश ने क्या कुछ कहा.....




....
रायपुर 20 दिसंबर 2021। कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। सियासी गलियारों में अब मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली गए तो राजनीतिक पारा फिर चढ़ गया। मीडिया ने जब सीएम से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इनकार भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। सीएम भूपेश ने कहा कि दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें शामिल होना हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान से निर्देश मिले तो मंत्रिमंडल में बदलाव होगा।
दिल्ली के बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश भी जाएंगे और वहां चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम भूपेश ने कहा कि लखनऊ और लखीमपुर खीरी में चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक है। चुनावी रणनीति पर वहां के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल को यूपी चुनाव में मुख्य जिम्मेदारी दी गई है, जिसके चलते वे लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। सीएम बघेल ने 17 दिसंबर को दिल्ली जाने के दौरान यह संकेत दिए थे। इसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज है। जानकारों की मानें तो दो बड़े नेताओं के बीच संतुलन बिठाने की अगर पार्टी कोशिश करती है तो स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कुछ करीब विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
निकाय चुनाव प्रचार के दौरान डॉ रमन सिंह ने कहा था कि वो अफसरों के नाम लिख रहे हैं। जो भाजपा के कार्यकर्ताओं को परेशान करेगा उनका हिसाब करेंगे। इस धमकी भरे बयान को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा हार के डर से खीज में है, इसलिए डॉ रमन सिंह ऐसी बातें कर रहे हैं। रमन सिंह धमकाने लगे हैं, यह उनका असली चेहरा है जो सामने आया है। राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में सरगुजा और दुर्ग संभाग से कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। वहीं बस्तर से कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।