जुआ खेलते समय पति ने पत्नी को लगाया दांव पर,जुए और शराब की बुरी लत मैं हार बैठा बीवी को फिर हारने के बाद बीवी को जबरदस्ती…

While gambling, the husband put his wife at stake, in the bad addiction of gambling and alcohol, he lost his wife and then forced his wife to… जुआ खेलते समय पति ने पत्नी को लगाया दांव पर,जुए और शराब की बुरी लत मैं हार बैठा बीवी को फिर हारने के बाद बीवी को जबरदस्ती…

जुआ खेलते समय पति ने पत्नी को लगाया दांव पर,जुए और शराब की बुरी लत मैं हार बैठा बीवी को फिर हारने के बाद बीवी को जबरदस्ती…
जुआ खेलते समय पति ने पत्नी को लगाया दांव पर,जुए और शराब की बुरी लत मैं हार बैठा बीवी को फिर हारने के बाद बीवी को जबरदस्ती…

Husband wanted to send his wife to friend :

 

नया भारत डेस्क : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है शराबी पति ने जुआ खेलने के दौरान अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया जब पत्नी को इस बात की भनक लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई पति बार-बार उसे दोस्त के साथ जाने के लिए बोल रहा था. इस बात की जानकारी जैसे ही पत्नी को लगी, वह तुरंत थाने पंहुची और पुलिस के सामने अपने पति की करतूत बताई। वहीं पीड़ित पत्नी की शिकायत के अधार पर पुलिस तुरंत जांच में जुट गई है। (Husband wanted to send his wife to friend)

जुए में पत्नी को हार बैठा पति

दरअसल, मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट के पूर्वा अहमदनगर में हुई इस घटना को जानने के बाद लोग हैरान हो रहे है। आपको बता दें कि 12 साल पहले इस महिला की शादी हुई थी और उसके पति को शराब और जुए की बुरी लत है। महिला का कहना है कि उसका पति अक्सर अपने साथियों के साथ अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलता रहता है। उसकी आदत से महिला बहुत परेशान रहती है। रात के वक्त जब पति घर आया तो पत्नी को कहने लगा कि वह उसे जुए में हार गया है।

महिला के मुताबिक देर रात जब वो घर लौटा, तो बीवी से आपबीती बताने लगा, साथ ही वो उसे अपने दोस्त के पास जाने का दबाव बनाने लगा। इस पर महिला बुरी तरह डर गई और फौरन पुलिस थाना पहुंची, जहां उसने पुलिस के सामने पति की करतूत को तफ्सील से बयान किया। महिला से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और फिलहाल हर पहलू की जांच बारीकी से की जा रही है। (Husband wanted to send his wife to friend)

महिला ने पुलिस अधिकारी के पास लगाई गुहार

Husband wanted to send his wife to friend: पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि, उसके पति को जुआ खेलने की बुरी लत है। वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ मिलकर जुआ खेलता है। वे जुए में पैसे लगाता था, लेकिन इस बार उसके पति ने जो हरकत की उससे वो खुद भी हैरान है। महिला के मुताबिक उसका पति उसे जबरन दोस्त के पास भेजना चाहता था, जिससे वो बुरी तरह घबरा गई और फौरन थाने पहुंच गई। महिला ने बताया कि उसे अब समझ में नहीं आ रहा है कि वह आगे क्या करे। वह कैसे घर जाए। महिला ने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। (Husband wanted to send his wife to friend)

जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी पुलिस

वहीं, इस पूरे मामले पर लसेड़ी थाने के पुलिस अधिकारी ने महिला को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। साथ पति के खिलाफ दर्ज महिला की शिकायत पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस की एक टीम उसके पति से संपर्क साधने में जुटी हुई है। (Husband wanted to send his wife to friend)