Google Service News : बड़ी खबर! आज से Google की ये सर्विस हो रही बंद, तुरंत ट्रांसफर कर लें अपना डेटा, जाने तरीका...

Google Service News: Big news! This service of Google is being stopped from today, transfer your data immediately, know the method... Google Service News : बड़ी खबर! आज से Google की ये सर्विस हो रही बंद, तुरंत ट्रांसफर कर लें अपना डेटा, जाने तरीका...

Google Service News : बड़ी खबर! आज से Google की ये सर्विस हो रही बंद, तुरंत ट्रांसफर कर लें अपना डेटा, जाने तरीका...
Google Service News : बड़ी खबर! आज से Google की ये सर्विस हो रही बंद, तुरंत ट्रांसफर कर लें अपना डेटा, जाने तरीका...

Google Service News :

 

नया भारत डेस्क : आज यूट्यूब, जीमेल, क्रोम ब्राउजर, गूगल डॉक्स जैसे ऐप्स का लगभग हर एक स्मार्टफोन यूजर इस्तेमाल करता है। अगर आप भी स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप चलाते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल गूगल 2 अप्रैल 2024 से अपनी एक जरूरी सर्विस बंद होने जा रही है। अगर आप भी इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपना डेटा सेफ कर लेना चाहिए। (Google Service News)

आपको बता दें कि गूगल आज यानी 2 अप्रैल से अपनी पॉडकॉस्ट सर्विस को बंद करने जा रहा है। कंपनी की तरफ से इसका ऐलान 2023 में सितंबर महीने में ही कर दिया गया था। अब इसकी डेडलाइन करीब आ चुकी है। 2 अप्रैल 2024 के बाद आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। (Google Service News)

गूगल की तरफ से बताया गया है कि अगर आप गूगल पॉडकास्ट का इस्तेमाल करते हैं और इसमें आपका डेटा है तो आप इसे तुरंत यू-ट्यूब म्यूजिक पर ट्रांसफर कर लें। गूगल के मुताबिक यूजर्स मार्च 2024 तक ही पॉडकास्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं जबकि वहीं जुलाई 2024 तक इसके यूजर्स मेंबरशिप को ट्रांसफर कर सकेंगे। (Google Service News)

इस तरह से ट्रांसफर करें डेटा

  1. यूजर्स को अपने गूगल पॉडकॉस्ट ऐप पर विजिट करना होगा।
  2. अब आपको स्क्रीन के टॉप पर आने वाले एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन को सेलेक्ट करना होगा। 
  3. अब आपको एक्सपोर्ट टू यूट्यूब म्यूजिक का ऑप्शन मिल जाएगा। 
  4. अब आपको इसमें एक्सपोर्ट ऑफ्शन को सेलेक्ट करना होगा। 
  5. अब आपको कंटीन्यू के ऑप्शन पर सेलेक्ट करना होगा। 
  6. अगर आप अपना सब्सक्रिप्शन देखना चाहते हैं तो आपको Go to Library के ऑप्शन पर जाना होगा। 

अगर आप अपना डेटा ट्रांसफर करते हैं तो इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। इतना ही नहीं आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि  सभी पॉडकॉस्ट यूट्यूब म्यूजिक पर ट्रांसफर नहीं होंगे। जो पॉडकॉस्ट ट्रांसफर नहीं होगा उसके साइड में आपको “Content is unavailable” लिखा हुआ मिलेगा। (Google Service News)