पूर्व मुख्यमंत्री की हालत बेहद नाजुक :- वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए पूर्व CM,सांस लेने में तकलीफ, अगले दो दिन बेहद अहम…परिवार के सदस्यों को अस्पताल बुलाया गया…




लखनऊ,20 जुलाई 2021। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत बेहद नाज़ुक है। वे ब्रेन स्ट्रोक और फिर हार्ट अटैक के बाद पीजीआई भर्ती कराए गए हैं।तड़के उन्हें वाईफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
अयोध्या का विवादित ढाँचा गिरने के वक्त कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
उन्होंने इस ढाँचे के गिरने को लेकर हमेशा पछतावा या शर्मिंदगी जैसे शब्दों को ख़ारिज किया। वे इस मामले में अभियुक्त बनाए गए थे पर फिर बरी किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार बार मंत्रीमंडल के सहयोगियो के साथ उन्हें देखने जा चुके हैं। कल्याण सिंह से मिलने वालों में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं।