VIDEO- छात्रों के खिलाफ पुलिस का एक्शन: तोड़फोड़ केस में 1000 पर FIR.... छात्रों की पिटाई मामले में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड.... जोरदार विरोध प्रदर्शन.... देखें VIDEO.......

VIDEO- छात्रों के खिलाफ पुलिस का एक्शन: तोड़फोड़ केस में 1000 पर FIR.... छात्रों की पिटाई मामले में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड.... जोरदार विरोध प्रदर्शन.... देखें VIDEO.......

...

प्रयागराज। छात्रों ने नौकरी ना मिलने को लेकर घंटों ट्रैक पर डेरा डाला और खूब बवाल काटा। जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने भी हॉस्टल में घुस छात्रों संग मारपीट की। लाठीचार्ज हुआ था। अब इसे मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं तोड़फोड़ की वजह से 1000 लोगों पर FIR भी दर्ज हुई है। अभी के लिए पुलिस ने तीन नामजद और अराजकता फैलाने वाले एक हज़ार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। अराजकता फैलाने के मामले में मुकेश यादव,प्रदीप यादव और सोशल मीडिया पर उकसाने वाले राकेश सचान का नाम सामने आया है। 

पुलिस को अभी राकेश सचान की तलाश है। वैसे इस पूरे मामले में पुलिस ये कहकर अपना बचाव कर रही है कि उन्होंने सिर्फ अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। लेकिन छात्रों का कहना है कि उन्हें बिना किसी वजह के पीटा गया है। बताया गया है कि कई छात्र अभी लॉज छोड़ जा चुके हैं। सभी पुलिस कार्रवाई से डर गए हैं और वहां से पलायन कर रहे हैं। कुछ छात्रों का कहना है कि वे प्रशासन और राज्य की योगी सरकार से नाराज हैं। विपक्ष भी इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है। समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस की प्रियंका गांधी तक, सभी ने पुलिस कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। सरकार पर छात्रों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया जा रहा है।