EX PM गिरफ्तार : पूर्व PM को 3 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना, 5 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव,जाने मामला…

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। लाहौर की पुलिस ने जमान पार्क से PTI चेयरमैन को अरेस्ट किया।

EX PM गिरफ्तार : पूर्व PM को 3 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना, 5 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव,जाने मामला…
EX PM गिरफ्तार : पूर्व PM को 3 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना, 5 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव,जाने मामला…

EX PM arrested: Former PM sentenced to 3 years, fine of 1 lakh, will not be able to contest elections for 5 years

नया भारत डेस्क : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। लाहौर की पुलिस ने जमान पार्क से PTI चेयरमैन को अरेस्ट किया। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अगले 5 साल तक वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कोर्ट ने पूर्व पाकिस्तानी PM पर एक लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है।


फैसले के वक्त कोर्ट ने कहा- PTI चेयरमैन इमरान ने तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी थी। वो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। अदालत ने शनिवार को सुनवाई के बाद 12:30 बजे तक फैसला रिजर्व कर लिया था। लेकिन इसके बाद भी जब इमरान कोर्ट नहीं पहुंचे तो जज ने फैसला सुना दिया।