ईद उल फितर पर्व : बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी नवनीत के नेतृत्व में पहुंचे ईदगाह ,गले मिले और सबको दी बधाइयां




ईद उल फितर पर्व : बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी नवनीत के नेतृत्व में पहुंचे ईदगाह ,गले मिले और सबको दी बधाइयां
जगदलपुर । ईद उल फितर के पावन पर्व पर ईदगाह पहुंच बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों से मुलाकात की और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जनता कांग्रेस एवं मुक्ति मोर्चा के युवा पदाधिकारी एवं नेता भरत कश्यप ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि हमारे मार्गदर्शक प्रेरक व्यक्तित्व के धनी नवनीत के नेतृत्व एवं उपस्थिती बस्तर में विकास के साथ अमन शांति के के लिए हम सबको हमेशा से प्रेरित करते रहे है।
वही ईद के पावन अवसर पर जनता कांग्रेस जे के जिलाध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद ने कहा है कि बस्तर शांति का टापू है सभी धर्म के पर्व यहाँ हम मिलकर बड़े उत्साह से मनाते है , एक दूसरे के पर्व पर बधाई का सिलसिला ही बस्तर के वास्तविक धार्मिक सौहार्द्र का परिचायक भी है और इसे मजबूत बनाता है। उन्होंने ईद पर्व की सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रेष्ठ बस्तर के निर्माण सभी की भागीदारी जरूरी है।
ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप बकावंड ब्लाक अध्यक्ष नीलांबर भद्रे,डेनिश राज,ओम मरकाम,लकी बघेल,मोहन मौर्य,धनसाय बघेल आदि उपस्थित थे।