CG BJP शोक में: पूर्व CM रमन सिंह ने अपने पूर्व मंत्री को दिया कंधा.... दो दिनों तक भाजपा के सारे कार्यक्रम रद्द.... भाटिया और जूदेव के असामयिक निधन से भाजपा-परिवार में गहन शोक.... इस तारीख को होगा जूदेव का अंतिम संस्कार.....

CG BJP शोक में: पूर्व CM रमन सिंह ने अपने पूर्व मंत्री को दिया कंधा.... दो दिनों तक भाजपा के सारे कार्यक्रम रद्द.... भाटिया और जूदेव के असामयिक निधन से भाजपा-परिवार में गहन शोक.... इस तारीख को होगा जूदेव का अंतिम संस्कार.....

रायपुर 20 सितंबर 2021। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने कल फाँसी लगाकर की ख़ुदकुशी कर ली थी। पूर्व परिवहन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया की अंत्येष्टि में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव देह को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिलीपसिंह जूदेव के पुत्र, प्रदेश के पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव और पूर्व मंत्री राजिन्दर पाल सिंह भाटिया के निधन से प्रदेश भाजपा परिवार में गहन शोक की लहर है।

 

 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने स्व. जूदेव और स्व. भाटिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को पार्टी संगठन व क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी व सांसद डी. पुरंदेश्वरी ने श्रद्धांजलि देकर कहा कि प्रदेश और संगठन हित में किये कार्यों के लिये भाजपा के दोनों दिवंगत नेताओं की भूमिका को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने भी स्व. जूदेव और स्व. भाटिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर छत्तीसगढ़ में उनके मुखर नेतृत्व को याद किया। भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन तथा छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने स्व. जूदेव व स्व. भाटिया की अपने क्षेत्रों के विकास और संगठन के कार्य विस्तार में उल्लेखनीय भूमिका को याद कर अपनी गहन संवेदना व्यक्त की। भाजपा-परिवार ने स्व. जूदेव तथा स्व. भाटिया की आत्मा की चिरशांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की।

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सौदान सिंह ने युद्धवीर सिंह जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे निजी तौर पर भी हृदयविदारक बताया है। श्री सिंह ने जूदेव परिवार से अपने पारिवारिक सम्बन्ध को याद करते हुए कहा कि इतने कम उम्र में युद्धवीर जी का नहीं रहना असहनीय आघात है। ईश्वर ही जूदेव परिवार को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति देंगे।

 


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया जी के आकस्मिक निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाटिया जी क्षेत्र के लोकप्रिय नेता थे। श्री सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं का असामयिक निधन भाजपा परिवार के लिये भी बड़ी और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मृतात्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 


२२ सितंबर को युद्धवीर सिंह जूदेव का होगा अंतिम संस्कार, विजय विहार पैलेस से मुक्तिधाम के लिए ले जाएगा पार्थिव शरीर

 

छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पश्चात उनका अंतिम संस्कार २२ सितंबर को किया जाएगा,स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव उर्फ छोटू बाबा के अंतिम यात्रा में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों सहित देश के अन्य राज्यों से भी लोगों के आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

 

 

ज्ञात हो की जशपुर राज परिवार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छोटे पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन रविवार व सोमवार की दरमियानी रात्रि ४ बजे बैंगलुरु में लीवर संक्रमण के उपचार के दौरान हुआ है।निधन पश्चात स्व.छोटू बाबा का पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह 11 बजे जशपुर पहुंचेगा।जिसके पश्चात बुधवार को सुबह ११ बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विजय विहार पैलेस से मुक्तिधाम ले जाया जाएगा।इस दौरान अंतिम यात्रा निकाली जाएगी ।