Dav स्कूल कुसमुण्डा में वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन,बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा,स्कूल के छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया,पढ़े पूरी जानकारी.....

Dav स्कूल कुसमुण्डा में वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन,बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा,स्कूल के छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया,पढ़े पूरी जानकारी.....
Dav स्कूल कुसमुण्डा में वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन,बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा,स्कूल के छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया,पढ़े पूरी जानकारी.....

 नयाभारत  कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत DAV पब्लिक स्कूल में शुक्रवार शाम वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन संजय मिश्रा महाप्रबंधक secl कुसमुण्डा एरिया एवं अध्यक्ष स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के मुख्यातिथ्य में हुआ। अध्यक्षता विद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य चन्द्र मोहन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ शारदे के समक्ष मुख्यतिथि के शुभ करकमलों से दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। जिसके पश्चात स्कूल प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं बैच लगाकर किया गया। 

 इन्द्रधनुषी कार्यकमों की शुरूआत DAV स्कूल के थीम सॉन्ग के साथ हुआ विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र मोहन पाण्डेय ने विद्यालय के प्रगति एवं उपलब्धियों की वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में दर्शकों को भाव विभोर कर देने वाले कार्यकमों में सर्वप्रमुख “रामायण- एक पुण्य कथा रहीं जिसकी दर्शकों ने जबरदस्त प्रशंसा की। छत्तीसगढी कला और संस्कृति को प्रकाशित करने वाला कार्यकम सुग्घर छत्तीसगढ़ महिमा दयानंद की कृषक तुझे सलाम अंधेरे में ज्योति नटखट नंद किशोर इत्यादि कार्यकमों की सफल प्रस्तुति स्कूली बच्चो द्वारा दी गई। 

सम्मानित किए गये बच्चे

             बोर्ड परीक्षाओं में विशिष्ट स्थान अर्जित करने वालों में आयुष गुप्ता 93%., विश्वनाथ मिश्रा 93.4%, वेदान्शु निषाद 93% अर्पित गुप्ता 91% एवं सत्यम त्रिवेदी 90.8% (विज्ञान संकाय के लिए) नितिश कुमार 93%, अल्फिया खान 85.6% (वाणिज्य संकाय के लिए) और कक्षा 10वीं की परीक्षा में विशिष्ट स्थान पाने के लिए प्रियांश कुमार, अचिंत अनमोल, अर्पिता राठौर, इशांत कुमार शुभी तिवारी, काव्यांश कश्यप, पलक, आलिया ओगरे देवकुमार एवं रिद्धीमा वर्मा को सम्मानित किया गया।

 DAV संस्था द्वारा आयोजित नेशनल गेम्स में कुसमुण्डा विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर मान बढ़ाने वालों में रौनक कुमार आदित्य रंजन, नैतिक शर्मा, गौरव साहु, कु तनिष्का एवं कु रागिनी वेदास रोलर स्केटिंग, कु. मृदुला तिवारी, कु. आयुषी आर्या (एथलीट) को मुख्यातिथि के कर कमलों से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि की आसंदी से मिश्रा ने कार्यकम के सफल आयोजन की भरपूर प्रशंसा किया साथ ही विद्यालय के सतत विकास में सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होनें विद्यालय परिवार को इस कार्यक्रम के लिए अपनी साधुवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सुनीता मिश्रा अध्यक्षा ऊर्जा महिला समिति, एसईसीएल कुसमुण्ड ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम में राजीव सिंह जीएम माइनिंग, एस चन्द्रा जीएम उत्खनन, आलोक कुमार जीएम सिविल, एस के सिंह, एरिया वित प्रबंधक, ए.पी. सिंह, सुरक्षा अधिकारी, सरोता, कालरी प्रबंधक के साथ-साथ विभिन्न मजदूर युनियनों के प्रतिनिधिगण आर. सी. मिश्रा, हिरेन चंद्रा, के. के. एमएस, आभिय मिश्रा जी, के.के. एम एस, एके अन्सारी, एस.ई.के. एम.एस. अजीत सिंह एटक, समीर चन्द्रा, सीटू, साजी जौन, सीटू, बीरेन्द्र टण्डन, एटक, कैलाश चन्द्रा सी एम. आ.ए.टी. एवं शैलेष रॉय, सी. एन. ओ. ए. आई. ने उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया। विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों में श्रीमती मनीषा अग्रवाल, प्राचार्य डी ए. व्ही. गेवरा, के. डी. शर्मा प्राचार्य डी.ए.व्ही. छाल, हेमतो मुखजी प्राचार्य मु.म. डी.ए.व्ही. खरमोरा, श्रीमती अनामिका भारती प्राचार्य डी.ए.व्ही. कोरबा, कार्यक्रम का सफल संचालन शालेय छात्र मयंक यादव, कु. रुखसार, कु, विभा एवं कु. अनुष्का कसक ने किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सागरिका श्रीवास्तव के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, अंत में, छत्तीसगढ़ राज्य के राजगीत *अरपा परी के धार* की सामुहिक प्रस्तुति दी गई।