CG पति-पत्नी की मिली लाश: फांसी पर लटके मिले दंपती के शव.... 3 दिन से बंद था घर.... दरवाजा तोड़ा तो बेडरूम में पति.. किचन में थी पत्नी की लाश.... इलाके में सनसनी… दो सुसाइड नोट भी मिले.....

CG पति-पत्नी की मिली लाश: फांसी पर लटके मिले दंपती के शव.... 3 दिन से बंद था घर.... दरवाजा तोड़ा तो बेडरूम में पति.. किचन में थी पत्नी की लाश.... इलाके में सनसनी… दो सुसाइड नोट भी मिले.....

...

अंबिकापुर 3 दिसंबर 2021। बड़े कारोबारी घराने में पति-पत्नी की लाश मिली है। घटना कोतवाली क्षेत्र की है। मृतक का नाम विवेक गुप्ता है। उनकी पत्नी का नाम श्वेता गुप्ता है। एक साथ दो लाशें मिलने से सनसनी मच गयी है। दोनों के शव फंदे में लटके मिले हैं। आशंका है कि पति-पत्नी दोनों ने आत्महत्या की है। स्टेट बैक मेन ब्रांच के पीछे फर्स्ट फ्लोर पर मिली है। विवेक गुप्ता एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। ग्राउड फ्लोर पर विवेक गुप्ता के छोटे भाई का परिवार रहता था। दंपती 3 दिन से घर से निकले नहीं थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो उनके खुदकुशी करने का पता चला। पुलिस को मौके से दो अलग-अलग सुसाइड नोट मिले हैं। 

कोतवाली क्षेत्र में स्टेट बैंक मेन ब्रांच के पीछे रहने वाले विवेक गुप्ता (46) एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। वह पत्नी श्वेता गुप्ता (42) के साथ मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर उनका छोटा भाई अपने परिवार के साथ रहता है। विवेक और श्वेता की शादी को करीब 20 साल हो चुका था, लेकिन उनको कोई बच्चा नहीं था। जब घर में बदबू आई तो विवेक का छोटा भाई ऊपर देखने के लिए पहुंचा, लेकिन दरवाजा बंद था। उसने काफी देर दरवाजा खटखटाया। लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस को सूचना दी। 

इसके बाद स्थानीय लोगों के सामने लॉक तोड़कर पुलिस अंदर घुसी। अंदर बेडरूम में विवेक का शव फांसी से लटक रहा था, जबकि उसकी पत्नी का शव किचन में लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मौके से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। पुलिस अभी जांच करने की बात कहकर उसमें क्या लिखा है, इस बारे में बता नहीं रही है। हालांकि माना जा रहा है कि संतान नहीं होने के कारण दंपती ने ऐसा कदम उठाया है। CSP पुष्कर शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात से दंपती को किसी ने घर से निकलते नहीं देखा था।