Covid-19 : इन यात्रियों को अनिवार्य करना होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए गए तो होंगे क्वारंटाइन…
विदेशों से आये यात्रियों को अब RT-PCR टेस्ट करवाना जरूरी होगा।




Covid-19: RT-PCR test will be mandatory for these passengers
डेस्क : विदेशों से आये यात्रियों को अब RT-PCR टेस्ट करवाना जरूरी होगा। वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, इसको लेकर जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।
मंडाविया ने कहा, हम विमानन मंत्रालय से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। जिन यात्रियों की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी या फिर जिनमें बुखार जैसे लक्षण मिलेंगे, उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।
पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य
चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विमानन मंत्रालय का एक आदेश जारी हुआ है। इसके तहत वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति घोषित करने के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य कर दिया गया है।