LIVE मर्डर मामले में खुलासा: दिन दहाड़े डॉक्टर दंपत्ति की गोली मारकर हत्या... किए कई फायर... हत्याकांड का सच आया सामने... CCTV में कैद लाइव मर्डर… जानें रोंगटे खड़े कर देने वाला राज... देखें VIDEO.....

LIVE मर्डर मामले में खुलासा: दिन दहाड़े डॉक्टर दंपत्ति की गोली मारकर हत्या... किए कई फायर... हत्याकांड का सच आया सामने... CCTV में कैद लाइव मर्डर… जानें रोंगटे खड़े कर देने वाला राज... देखें VIDEO.....

जयपुर। भरतपुर में दिन दहाड़े मर्डर का मामला सामने आया है। दो बदमाशो ने कार रोककर डॉक्टर दंपत्ति डॉ सुदीप गुप्ता और पत्नी डॉ सीमा को गोली मार दी। मर्डर के इस घटना से भरतपुर के लोग दहशत में आ गए हैं। डॉ सुदीप गुप्ता और पत्नी डॉ सीमा पर हमले के यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है की दो हमलावरों ने अपनी मोटरसाइकल डॉक्टर दम्पति की कार के आगे लगा दी। डॉ गुप्ता स्वयं गाड़ी चला रहे थे। हमलावरों ने ड्राइवर साइड से डॉक्टर दम्पति पर गोली चलाई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पत्नी को पति पर था महिला से अवैध संबंध बनाने का शक

 

दरअसल, डॉक्टर सुदीप गुप्ता का चिकसाना थाना इलाके में सूर्या सिटी कॉलोनी में एक फ्लैट है।  डॉक्टर सुदीप गुप्ता उसमें एक महिला दीपा गुर्जर और उसके बच्चे को पनाह दे रखी थी, लेकिन डॉ. सुदीप गुप्ता की पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता को उस महिला और अपने पति के बीच नाजायज संबंध होने का शक था। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच में विवाद भी हुआ था। इतना ही नहीं सीमा गुप्ता ने महिला और उसके बच्चे को खत्म कर दिया। 

 

जमानत पर थे डॉक्टर दंपती

 

पति के साथ अवैध संबंध के शक में  डॉक्टर सीमा गुप्ता ने अपनी मां के साथ मिलकर 11 अगस्त 2019 को सूर्य सिटी कॉलोनी के उस मकान में रहने वाली महिला दीपा गुर्जर के साथ मारपीट की और फिर उसके ऊपर स्प्रिट डालकर आग लगा दी और बाहर से गेट बंद कर वहां से निकल गई। मकान में रह रही महिला और उसके 6 वर्षीय पुत्र की जलकर मौत हो गई । इस मामले में डॉक्टर सुदीप गुप्ता, सीमा गुप्ता और उसकी मां जेल में सजा काट रहे थे, लेकिन पिछले साल तीनों जमानत पर बाहर आए थे।  जेल से बाहर आने के बाद डॉक्टर दंपति अपना निजी अस्पताल चला रहे थे।

 

पुलिस ने बताया कि सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता को बीच सड़क पर पांच गोलियां मारी गईं और शुक्रवार दोपहर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि दोनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जिसमें एक दीपा गुर्जर का भाई अनुज गुर्जर है उसके साथ धौलपुर का एक दोस्त महेश भी वारदात में शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी बहन और भांजे के खोने से परेशान चल रहा था और 28 मई को उसने वारदात को अंजाम दे दिया।


देखिए वीडियो