CG ब्रेकिंग न्यूज : छ्त्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी बदले ,इन्हें बनाया गया प्रभारी...एआईसीसी ने जारी किया आदेश…

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को पार्टी का महासचिव और छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया।कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का पार्टी प्रभारी बनाया है।

CG ब्रेकिंग न्यूज : छ्त्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी बदले ,इन्हें बनाया गया प्रभारी...एआईसीसी ने जारी किया आदेश…
CG ब्रेकिंग न्यूज : छ्त्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी बदले ,इन्हें बनाया गया प्रभारी...एआईसीसी ने जारी किया आदेश…

Congress in-charge of Chhattisgarh changed, he was made in-charge,AICC issued order

रायपुर 6  दिसंबर 2022। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा  को पार्टी का महासचिव और छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया।कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का पार्टी प्रभारी बनाया है। राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये नियुक्तियां की। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सैलजा को पी एल पुनिया के स्थान पर छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। रंधावा को अजय माकन की जगह राजस्थान प्रभारी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच टकराव को देखते हुए राजस्थान में पार्टी को एकजुट रखकर विभिन्न विषयों का हल निकालना रंधावा के लिए बड़ी चुनौती होगी।