नेता प्रतिपक्ष के अतिरिक्त कक्ष हेतु कॉंग्रेस पार्षदो ने नगर निगम परिसर में किया प्रदर्शन...

   जगदलपुर : आज जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स के अतिरिक्त कक्ष को लेकर नगर निगम आयुक्त व महापौर के विरुद्ध नगर निगम परिसर में समस्त कॉंग्रेस पार्षदो ने धरना प्रदर्शन किया...

   धरना प्रदर्शन के दौरान पार्षदो ने बताया,नगर निगम जगदलपुर में आयुक्त की मनमानी व बिजेपी में शामिल महापौर द्वारा लगातार कॉंग्रेसी पार्षदो के साथ भेदभाव का सिलसिला जारी है,वही नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को अतिरिक्त कक्ष देने हेतु निगम आयुक्त व महापौर का कोई जवाब नहीं मिल रहा है...

जबकि नेता प्रतिपक्ष चुनने पश्चात अतिरिक्त कक्ष देना निगम की जिम्मेदारी बनती है और निगम आयुक्त व महापौर का भेदभाव साफ दर्शाता है कि इन्हें कॉंग्रेस के पार्षदों से कोई मतलब नहीं कुल मिलाकर भेदभाव की राजनीति की जा रही है,जिसको लेकर आज नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया है...

    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष व कॉंग्रेस के सभी पार्षदगण मौजूद रहे...