CG Weather Update : भीषण गर्मी की आग में झुलस रहा है छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने इतने घंटों के लिए 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानिए कब होगी मानसून की एंट्री....

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोग परेशान है। प्रदेश के सभी जिलों में पारा लगभग 40 डिग्री के पार ही है।

CG Weather Update : भीषण गर्मी की आग में झुलस रहा है छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने इतने घंटों के लिए 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानिए कब होगी मानसून की एंट्री....
CG Weather Update : भीषण गर्मी की आग में झुलस रहा है छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने इतने घंटों के लिए 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानिए कब होगी मानसून की एंट्री....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोग परेशान है। प्रदेश के सभी जिलों में पारा लगभग 40 डिग्री के पार ही है। ऐसे में लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा और कांकेर जिले येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने 24 घंटों के लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसलिए लू के हालात बन रहे हैं। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है और 2 दिन के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो सकती है।