3 पुलिसकर्मी बर्खास्त बिग CG न्यूज: 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त.... SP ने पुलिसकर्मियों को सेवा से किया पृथक..... ये है गंभीर मामला.... पढ़िए पूरी खबर.....

3 पुलिसकर्मी बर्खास्त बिग CG न्यूज: 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त.... SP ने पुलिसकर्मियों को सेवा से किया पृथक..... ये है गंभीर मामला.... पढ़िए पूरी खबर.....

कवर्धा। 3 आरक्षक को सेवा से पृथक किया गया है। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के जरिए तीन युवक आरक्षक की नौकरी कर रहे थे। एसपी शलभ सिन्हा ने तीनों आरक्षक को पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने आरक्षकों की शिकायत एसपी शलभ सिन्हा से की थी। तीनों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। 2021 जनवरी-फरवरी महीने में पुलिस भर्ती हुई थी। जिसमें जिले में 122 नवनियुक्त आरक्षकों ने आमत दी थी। इसी साल शारीरिक परीक्षा हुई थी। 

 

इसके बाद चयन सूची जारी करने के बाद इन नव आरक्षकों को जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराया गया। पहले मेडिकल के दाैरान एक आरक्षक को छोड़ सभी को फिट बताया गया। इसके बाद नव आरक्षकों की ज्वाइनिंग विभाग में मिल गई। इसके बाद अस्पताल के ही नेत्र सहायक अधिकारी मनीष जॉय ने मेडिकल में गड़बड़ी का लेकर आरोप लगा दिया। उन्होंने एसपी शलभ कुमार सिन्हा के पास शिकायत की थी कि एक आरक्षक को कलर ब्लाइंड (रंग का पहचान न होना) है। फिर भी इस आरक्षक को उनके फर्जी हस्ताक्षर कर फिट बता दिया। इसके बाद एसपी ने मामले की जांच कराई। 

 

वहीं एक आरक्षक को पहले से ही कलर ब्लाइंड की समस्या थी,जिसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया था। हाल में कुल तीन आरक्षकों की मेडिकल कॉलेज से जांच हुई है, जिसमें सभी अनफिट पाए गए है। तीन आरक्षक को बर्खास्त किया गया है वे कबीरधाम जिले के निवासी नहीं है। एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी तीनों नवआरक्षक दूसरे जिले के हैं। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन नवआरक्षक का फिर से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में आंख की जांच कराई गई। जहां तीनों अनफिट पाए गए है। रिपोर्ट में साफ कहा है कि तीनों पुलिस की ड्यूटी नहीं कर सकते। इस कारण इन आरक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। जिला अस्पताल में जो गड़बड़ी हुई है, उसकी जांच वहां के प्रबंधन कर रही है।