बड़ा नाव हादसा: तेज आंधी से बीच नदी में नाव पलटी.... अब तक 4 शव बरामद.... चौथे दिन मां-बेटी समेत तीन शव मिले.... 10 लोग अब भी लापता.... 5 बाइक्स भी मिलीं.... NDRF ने पलटने वाली नाव भी खोज निकालीं......
Boat overturned in the middle of the river due to strong storm people missing bodies recovered




...
जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा में नाव हादसा हुआ। जामताड़ा-धनबाद जिले की सीमा पर बारबेंदिया स्थित बराकर नदी में नाव पलटने की घटना के चौथे दिन एनडीआरएफ की टीम और नाविकों ने नदी से 3 शव, आठ बाइक, तीन साइकिल सहित नाव को ढूंढ़ कर निकाला। शिनाख्त जामताड़ा थाना क्षेत्र के पंजनियां गांव निवासी विनोद मोहली,मेझिया गांव की जुबेदा बीबी व उनकी पुत्री गुलअफशां खातुन के रूप में हुई। अब तक 14 लापता में से 04 का शव निकाला जा चुका है। जिसमें मृतक विनोद मोहली निरसा सप्ताहिक हटिया से सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहा था।
जबकि अबुल अंसारी,उनकी पत्नी जुबेदा बीबी,पुत्र अशरफ अंसारी व पुत्री गुलअफशां खातुन नाव पर सवार होकर जामताड़ा की ओर आ रहा था। जिस क्रम में तेज हवा के चपेट आकर पानी के लहरों में नाव डगमगाने लगी। इसके बाद अफरातफरी में लोगों ने नाव से पानी में छलांग दी। जिसमें करीब 14 लोग लापता हो गए थे। अब तक लापता लोगों में दो महिला,एक बच्ची व एक पुरूष का शव मिला है। फिलहाल 10 लापता लोगों की खोजबीन जारी है। जिसमें एनडीआरएफ पटना,रांची व देवघर की टीम शामिल है।
वही 26 फरवरी को रेस्क्यू टीम ने नाव हादसा में पानी में डूबे 08 बाइक व 02 साइकिल को बरामद किया था। नदी से शव को निकाल कर एंबुलेंस में रखते ही स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने पत्थरबाजी भी की। एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया। लोग मृतका के परिजनों को 10 लाख मुआवजा व अन्य सरकारी सहायता देने की मांग कर रहे थे। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने तत्काल मृतका के परिजनों को चार लाख का चेक दिया।