CG मौसम अलर्ट: आज से लू चलने की संभावना.... इस जिले में गर्मी 39.9 डिग्री.... टूट सकता है 10 सालों का रिकार्ड.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम....

CG Weather Alerts Heat wave today heat district 39 degrees record 10 years can be broken

CG मौसम अलर्ट: आज से लू चलने की संभावना.... इस जिले में गर्मी 39.9 डिग्री.... टूट सकता है 10 सालों का रिकार्ड.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम....

...

रायपुर। मध्य छग में अनेक स्थानों पर अभी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इसमें रायगढ़ सर्वाधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वैसे मध्य छग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है।  बहुत कम अवसर आया है कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचता हो। वृद्धि का ट्रेंड ऐसे ही बना रहा तो पिछले 10 वर्षों का रिकार्ड भी टूट सकता है। प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गया है। आज दिनांक 17 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

 

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृध्दि का ट्रेंड रहने की संभावना है। परन्तु विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। चूंकि 18 मार्च को दक्षिण छग में दक्षिण से हवा आने की सम्भावना है। इसके कारण दक्षिण छग में 18 मार्च को तापमान में गिरावट हो सकता है। जबकि उत्तर छग में उत्तर पश्चिम से हवा का आगमन जारी रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड भी जारी रहने की सम्भावना है। प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान, सामान्य अधिकतम तापमान से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसलिए यहाँ अभी लू जैसे स्थिति निर्मित हो सकता है।