CG - राजधानी में महिला का रेप : दरिंदे ने की हैवानियत की हदें पार, महिला को ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार.....

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अधेड़ महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना भाटागांव बस स्टैंड के पीछे रावणभाटा मैदान के पास की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

CG - राजधानी में महिला का रेप : दरिंदे ने की हैवानियत की हदें पार, महिला को ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार.....
CG - राजधानी में महिला का रेप : दरिंदे ने की हैवानियत की हदें पार, महिला को ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अधेड़ महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना भाटागांव बस स्टैंड के पीछे रावणभाटा मैदान के पास की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है। 3 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर बस स्टैंड के पास रह रही थी। टिकरापारा थाना टीआई ने बताया, दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। 

सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया, एक महिला ने टिकरापारा थाने में आकर शिकायत की है। उसके साथ बलात्कार की घटना हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला बस स्टैंड में ही रह रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया। फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पहले घटना में काफी लोगों के होने का क्लू मिला था। जांच में एक ही व्यक्ति के आने की बात सामने आई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।