CG - महापौर के बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी किया बड़ा बयान, बोले - यूं ही कोई बेवफा नहीं होता, भाजपा तोड़ के फोड़ के......
आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू भाजपा में शामिल हुईं।
जगदलपुर। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू भाजपा में शामिल हुईं। अब इसी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। भूपेश बघेल ने कहा, कुछ तो मजबूरियां होगी वरना यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। भाजपा तोड़ के फोड़ के डरा धमका के लालच देकर पार्टी में शामिल कर रही है।
बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद भाजपा में शामिल हो गई हैं। इसके साथ ही 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई हैं। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।
Pratigya Rawat
