CG - राजधानी पहुंचे छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका, एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय और उनके कैबिनेट ने किया स्वागत, देखिए तस्वीरें.....

छत्तीसगढ़ के नए नवनियुक्त राज्यपाल रमन डेका रायपुर पहुंच गए है। जहां स्टेट हैंगर माना में सीएम विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

CG - राजधानी पहुंचे छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका, एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय और उनके कैबिनेट ने किया स्वागत, देखिए तस्वीरें.....
CG - राजधानी पहुंचे छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका, एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय और उनके कैबिनेट ने किया स्वागत, देखिए तस्वीरें.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए नवनियुक्त राज्यपाल रमन डेका रायपुर पहुंच गए है। जहां स्टेट हैंगर माना में सीएम विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया गया। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी मनोनीत राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। इसके बाद स्टेट हेंगर पर मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

आपको बता दें रामेन कुमार डेका की नियुक्ति वर्तमान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की जगह की गई हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही इनका कार्यकाल प्रभावी हो जाएगा। रामेन कुमार डेका असम में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से रहें हैं। असम जनता पार्टी के महासचिव, भाजपा प्रवक्ता, रहने के अलावा असम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।