CG - एशियन न्यूज़ द्वारा डॉ. निहारिका मोदी को सम्मानित किया गया...




एशियन न्यूज़ द्वारा डॉ. निहारिका मोदी को सम्मानित किया गया...
जगदलपुर : जगदलपुर की डॉ. निहारिका मोदी को समाज सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए एशियन न्यूज़ द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक पि सुन्दरराज, कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम एवं न्यूज़ डायरेक्ट के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
निहारिका ने पिछले दो सालों में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। हमेशा पढ़ाई में शीर्ष रहने वाली डॉ. मोदी को हाल ही में डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।
भविष्य में, वह तितिरगाँव के एक आश्रम में एक लाइब्रेरी खोलने की योजना बना रही हैं, जिससे आसपास के सभी स्कूल के बच्चों को लाभ होगा। डॉ. मोदी की यह यात्रा प्रेरणादायक है और उन्होंने समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है।