CG - डिलमिली में आयोजित "दीदी मंडई अधिवेशन" : बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि मै छोटे से गांव का छोटा आप सभी के बीच आया हुं, लोगों के दिल में छू गई बात....




मै छोटे से गांव का छोटा प्रत्याशी आप सभी के बीच आया हुं : महेश कश्यप
● बास्तानार में आयोजित गायत्री परिवार के यज्ञ कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप शामिल हुए
● जगदलपुर में विकास कार्यो में महेश कश्यप ने शिरकत किया
जगदलपुर : बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप द्वारा आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत किया गया।
जगदलपुर में आयोजित करोड़ो के विकास कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम में महेश कश्यप शामिल हुए।
बास्तानार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में बस्तर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप शामिल हुए।
इस दौरान कश्यप ने कहा कि मै लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में छोटे से गांव का छोटा आदमी आप सभी के बीच में आया हुं, यह सब संभव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी के कारण संभव हुआ है।
इस बार आपको तय करना है कि वोट राम को देना है या रावण को,इसलिए अपने वोट का बार सही उपयोग करे ताकि देश विकसित भारत की ओर जा सके।
मुझे भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है,आप सभी का आशीर्वाद मुझे मिले यही आशा और विश्वास आप सभी से है।
इस दौरान दो नव विवाहित जोड़ो को नव दाम्पत्य जीवन हेतु शुभकामनाएं भी दी है।
डिलमिली में आयोजित "दीदी मंडई अधिवेशन" में शामिल हो कर महेश कश्यप ने उपस्थित समस्त माता- बहनों से आशीर्वाद लिया।