CG - एक ही परिवार की दो किशोरीयों की मौत : तालाब में नहाने गई बुआ और भांजी, दोनों एक-दूसरे को बचाते हुए मौत के जाल में समाये, परिवार में पसरा मातम......

जिले के बनियागांव में एक ही परिवार की दो किशोरीयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुआ- भांजी की तलाब में नहाने गई थी। एक दुसरे डूबते देख बचाने के चक्कर में दोनों पानी की गहराई में चली गई।

CG - एक ही परिवार की दो किशोरीयों की मौत : तालाब में नहाने गई बुआ और भांजी, दोनों एक-दूसरे को बचाते हुए मौत के जाल में समाये, परिवार में पसरा मातम......
CG - एक ही परिवार की दो किशोरीयों की मौत : तालाब में नहाने गई बुआ और भांजी, दोनों एक-दूसरे को बचाते हुए मौत के जाल में समाये, परिवार में पसरा मातम......

जगदलपुर। जिले के बनियागांव में एक ही परिवार की दो किशोरीयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुआ- भांजी की तलाब में नहाने गई थी। एक दुसरे डूबते देख बचाने के चक्कर में दोनों पानी की गहराई में चली गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। भानपुरी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, भानपुरी थाना क्षेत्र के बनियागांव खासपारा निवासी नम्रता ठाकुर पिता केदार ठाकुर 20 वर्ष तथा प्रियंका ठाकुर पिता घनो ठाकुर 17 वर्ष गांव के ही तालाब में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान प्रियंका गहराई का अहसास नहीं होने से डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए बड़ी नम्रता गई लेकिन वह भी गहराई में चली गई। घटना के बाद दोनों को निकालकर तत्काल भानपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी लगते ही बनियागांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भानपुरी पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई व पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में बुआ व भाजीं लगती है। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।