CG ब्रेकिंग : भाजपा महिला मोर्चा का संभाग स्तरीय धरना आज...... शराबबंदी के झूठे वादे, महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध मुखर होगी भाजपा महिला मोर्चा......




भाजपा महिला मोर्चा का संभाग स्तरीय धरना आज
शराबबंदी के झूठे वादे, महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध मुखर होगी भाजपा महिला मोर्चा
जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा कल 12 अप्रैल को झूठे शराबबंदी के वादे,प्रदेश में महिलाओं के साथ निरंतर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं एवं कांग्रेस राज्य सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ स्थानीय सीरासार चौक में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा |
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय शराब बंदी का वादा किया था, जो चार साल बीतने के बाद भी झूठा साबित हुआ | प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार आपराधिक घटनायें हो रही है | रेडी टू ईट एवं महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी कर्मियों को निकाल कर उनका रोजगार छिनने का काम सरकार ने किया है | महिलाओं के सम्मान को कायम रखने में विफल कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन बुधवार को कर रही है, जिसमें ज्ञापन भी सौंपा जायेगा | सुधा मिश्रा ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में धरना में शामिल होने कहा है |