CG 2 जवान शहीद ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली हमला…15 से अधिक नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,2 जवान शहीद….

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। यहां नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

CG 2 जवान शहीद ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली हमला…15 से अधिक नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,2 जवान शहीद….
CG 2 जवान शहीद ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली हमला…15 से अधिक नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,2 जवान शहीद….

नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। यहां नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद नक्सली भाग निकले हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है।घटनास्थल के पास घना जंगल है। नक्सलियों ने इसी का फायदा उठाया। उसने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। नक्सलियों की संख्या 15 बताई जाती है।

मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel ने ट्वीट कर कहा
@RajnandgaonDist के बोरतालाब थाना क्षेत्र के समीप नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। 
- श्री बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।