डी ए वृद्धि की मांग को लेकर बस्तर में बैठे छ. ग.कर्मचारी अधिकारी संघटन के अनिश्चित हड़ताल को मिला ,बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का साथ - नवनीत चांद




केंद्र सरकार के समकक्ष डी ए वृद्धि पर भूपेश सरकार व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का यू टर्न ,राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों से वादा खिलाफी का परिचायक,15 वर्ष भाजपा व वर्तमान में कांग्रेस सरकारों ने अधिकारी , कर्मचारीयो का किया शोषण - नवनीत चांद
जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृव में मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर कृषि मंडी में अधिकारियों व कर्मचारियों संघटन के सयुक्त नेतृव में केंद्र सरकार के समकक्ष 14% डीए की बढ़ोतरी का वादा खिलाफी करने वाली भूपेश सरकार के विरुद्ध अनिश्चित कालीन हड़ताल को समर्थन का एलान कर कांग्रेस व भाजपा द्वारा राज्य सत्ता में रहने वाली सरकारों को अधिकारियों व कर्मचारियों का शोषण कर्ता बताया।
मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि,कांग्रेस की सरकार राज्य में विपक्ष की भूमिका में रहते हुए लगातार भाजपा की सरकार को कर्मचारियों व अधिकारियों के अधिकारों के विरुद्ध शोषण कर्ता के रूप में प्रचारित किया और विधानसभा वर्ष 2018 में राज्य के सभी कर्मचारियों अधिकारियों से हाथ में गंगा जल से वादा किया की केंद्र के समकक्ष वेतन व डीए की वृद्धि सरकार में आते ही करेगें।
आज भूपेश व टी एस की सरकार के 3वर्ष बीत जाने के पश्चात भी आज पर्यंत तक कर्मचारियों की 14 प्रतिशत डी ए की वृद्धि का एलान नही किया ये उनकी वादा खिलाफी का परिचायक है।भपेश सरकार मदमस्त व गुरुर से भरी हुई है इस लिए अपने फुट डालो शासन करो षडयंत्र को रच अधिकारियों व कर्मचारियों के संघटन को तोड़ने का कार्य कर रहे है। पर कर्मचारियों व अधिकारियों की एकता के सामने उनको मुंह की खानी पड़ रही है।
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे भूपेश सरकार व बस्तर के कांग्रेस के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उन्हें कर्मचारियों की तकलीफ है और उनकी सरकार के वादे भी याद दिलाएं ताकि जन्मदिन के रिटर्न गिफ्ट के रूप में व कर्मचारियों से अपना वादा निभा कर 14 परसेंट डीए की घोषणा कर सके।
इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप मुक्ति मोर्चा के सह सचिव कुंदन पाटील मुक्ति मोर्चा युवा विंग शहर मंडल अध्यक्ष किशन सरकार बस्तर जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओम मरकाम युवा विंग मंडल महासचिव डेनिश राज लौंडी गुड़ा मंडल अध्यक्ष तुलसी सेठिया आदि कार्यकर्ता एवं बहुतायत संख्या में अधिकारी कर्मचारी संगठन के सदस्य उपस्थित थे।