सैकड़ो किसानों को धान के पहला बोनस राशि नही मिलने को लेकर सुनील साहू के नेतृत्व में किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने वीरोध प्रदर्शन करते हुए दिए धरना ....
संदीप दुबे✍️✍️✍️




Nayabharat
संदीप दुबे✍️✍️✍️
किसानों के समस्याओं से विधायक व सरकार को कोई लेना देना नही - सुनील साहू
भैयाथान - किसानों के खाते में धान की बोनस राशि के प्रथम किस्त नहीं आने के विषय को लेकर किसान नेता सुनील साहू ने तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम सागर सिंह को ज्ञापन सौंप राशि दिलाने की मांग की है। कांग्रेस सरकार व स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लेते हुए उन पर जमकर बरसे व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए आंकड़े भी गिनाए।
श्री साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के दम पर सत्ता में आई भूपेश सरकार आज किसानों के शोषण करने में मशगूल है।पूरे प्रदेश में लगभग 90 हजार किसानों के खाते में राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत धान फसल के बोनस की प्रथम किस्त की राशि रोककर रखी है। दो माह बीत जाने के बाद भी राशि उनके खाते में नहीं आया जिससे किसान कार्यालयों का चक्कर लगा लगाकर परेशान हैं जो किसानों के साथ अन्याय का पराकाष्ठा है।कांग्रेस की सरकार में किसान आज अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस योजनान्तर्गत जो आंकड़ा जो बताया गया है वह आंकड़ा धरातल में इससे भी अधिक है।वही धरना सभा को मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू,रमाशंकर यादव, गनपत पाटील ने भी संबोधित करते हुए राज सरकार को किसान विरोधी बताया।सभा का संचालन संदीप दुबे ने किया।
इस दौरान जनपद सदस्य हृदय सिंह, शांतनु गोयल, लालचंद शर्मा,परमेश्वर यादव, रामबाई,सतनारायण,गिरधारी साहू, उमालाल, भगवान दास, चिंतावन राजवाड़े, उदयभान, सहदेव सहित सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
2500 रुपए क्विंटल धान खरीदी की खोली पोल
राज्य सरकार के 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने की दावे को झूठलाते हुए किसान नेता ने कहा कि 2100 रुपए प्रति क्विंटल की राशि केंद्र सरकार देती है।राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद से केंद्र सरकार ने 470 रुपए समर्थन मूल्य बढ़ाया।जो वर्तमान में 2203 रुपए है लेकिन राज्य सरकार ने उक्त बढ़ी राशि को नहीं बढ़ाया बल्कि केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी के समर्थन मूल्य की राशि को भी अपना बताती रही है। धान खरीदी में 2500 में केंद्र सरकार की 2100 रुपए है शेष 400 रुपए की राशि को राज्य सरकार राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत बोनस के रूप में चार किस्तों में देती है। वह राशि भी अब किसानों को नहीं मिल रहा है।
विधायक को किसानों के समस्या से कोई लेना-देना नहीं
किसान नेता ने भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े को निष्क्रिय बताते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा के 2319 किसानों के खाते में बोनस की राशि नही आई और किसान कार्यालयों का चक्कर लगा कर परेशान है लेकिन विधायक को इस समस्या से कोई लेना देना नहीं है किसान यहां धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य है। ऐसे कई किसानो ने खाते में बोनस की राशि कम आने की बात सभा में बताई है।
कोयलारी निवासी हरबंस साहू ने बताया कि मैंने 50 क्विटल धान बेचा है लेकिन बोनस राशि सिर्फ ₹3000 मिला है जबकि 7500 रुपए मिलना चाहिए शेष राशि कहां गया उसका कोई अता पता नहीं है। दूसरी ओर बड़सरा निवासी सूरज देवांगन ने बताया कि मैंने 123 क्विंटल धान इस वर्ष बेचा था जिसका बोनस राशि 18500 रुपए होता है लेकिन मेरे खाते में सिर्फ 4300 रुपए आए शेष राशि का कोई अता पता नहीं।