Satish Kaushik Death: मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कार में हार्टअटैक से एक्टर की चली गई जान....
Bollywood Actor Satish Kaushik passes away, tweets Anupam Kher, Satish Kaushik, Satish Kaushik Death




Bollywood Actor Satish Kaushik passes away, tweets Anupam Kher
Satish Kaushik: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सतीश कौशिक के अचानक निधन से मनोरंजन जगत को तगड़ा झटका लगा है। एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा की "जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! "
सतीश कौशिक को बीते दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' में देखा गया था। सतीश कौशिक पर्दे पर अक्सर कॉमेडी रोल में नजर आते थे। सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। उनका जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में हुआ था। बॉलीवुड में अपना ब्रेक पाने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया के कैलेंडर से पहचान मिली थी।
इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। सतीश कौशिक की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लिया था। उन्होंने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की। लेकिन शादी के बाद उनके जीवन में दुख का पहाड़ टूटा। उनके बेटे का 2 साल की उम्र में निधन हो गया था।
सतीश दिल्ली में थे जब एक रोड ट्रिप के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सतीश कौशिक किसी से मिलने के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे। फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। सतीश कौशिक आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। सतीश कौशिक की मौत की खबर सुन कंगना ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने सतीश कौशिक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''इस दर्दनाक खबर के साथ सुबह हुई। वो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत अच्छे और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में डायरेक्ट करके बहुत अच्छा लगा। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।''