CRPF Appointment: पहली बार CRPF में IG बनीं दो महिला अधिकारी, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से हैं सम्मानित.....

CRPF Appointment, CRPF Women Officers Promoted To IG Rank, Annie Abraham And Seema Dhundia Appointment: सीआरपीएफ में दो महिला अधिकारियों को IG के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों महिला अधिकारी सीआरपीएफ कैडर की हैं और 35 साल की लंबी सेवाओं के बाद ये अवसर मिला है। एनी अब्राहम और सीमा धुंडिया दोनों आईजी हैं। एनी अब्राहम को रैपिड एक्शन फोर्स का आईजी नियुक्त किया गया है तो सीमा धुंडिया को सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर का आईजी बनाया गया है। 

CRPF Appointment: पहली बार CRPF में IG बनीं दो महिला अधिकारी, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से हैं सम्मानित.....
CRPF Appointment: पहली बार CRPF में IG बनीं दो महिला अधिकारी, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से हैं सम्मानित.....

CRPF Appointment, CRPF Women Officers Promoted To IG Rank

Annie Abraham And Seema Dhundia Appointment: सीआरपीएफ में दो महिला अधिकारियों को IG के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों महिला अधिकारी सीआरपीएफ कैडर की हैं और 35 साल की लंबी सेवाओं के बाद ये अवसर मिला है। एनी अब्राहम और सीमा धुंडिया दोनों आईजी हैं। एनी अब्राहम को रैपिड एक्शन फोर्स का आईजी नियुक्त किया गया है तो सीमा धुंडिया को सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर का आईजी बनाया गया है। 

 

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में उच्च स्तर पर महिलाओं को सामान अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एनी अब्राहम और सीमा ढौंढिया दोनों ही सीआरपीएफ में महिला अधिकारियों के पहले बैंच (1987) की अफसर हैं और अस्टिटेंट कमांडेंट के तौर पर शामिल हुई थीं। सीमा ढौंढिया बिहार सेक्टर की आईजी नियुक्त होने से पहले आरएएफ की डीआईजी के पद पर तैनात थीं। सीआरपीएफ की दोनों महिला आईजी को उत्कर्ष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जा चुका है। 

 

सीआरपीएफ में वर्ष 1986 में पहली बार महिला बटालियन का गठन किया गया था। आरएफ के आईजी का पदभार संभालने से पहले एनी अब्राहम फोर्स हेडक्वार्टर (दिल्ली) में डीआईजी (इंटेलीजेंस) और कश्मीर में डीआईजी (ऑपरेशन्स) की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। वे यूएन पीसकीपिंग मिशन के तहत लाईबेरिया में ऑल फीमेल पुलिस यूनिट की इंचार्ज की भूमिका भी निभा चुकी हैं। अब्राहम की मां चाहती थीं कि वह फोर्स ज्वाइन करे। पिता भी सपोर्ट में थे।