11 दिन बैंक बंद: कल से लगातार 11 दिन बंद रहेंगे बैंक..... बकरीद, रथ यात्रा की छुट्टी भी शामिल.... बाहर जाने से पहले चेक करें कहां-कहां नहीं होंगे कामकाज?.... देखें लिस्ट......




डेस्क। कल शनिवार से कुल 11 दिन बैंक बंद रहने वाले है. इसमें भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी जाने वाली दूसरे शनिवार और दो रविवार की छुट्टी भी शामिल है। आपको बता दें कि विभिन्न राज्यों में मिलाकर इस माह कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। कई ऐसे कार्य है जो अब आसानी से ऑनलाइन ही किए जाते है। इनमें पासबुक स्टेटमेंट, पैसे ट्रांसफर, ऑनलाइन खाता खुलवाने से लेकर कई अन्य कार्य शामिल है। कई कार्यों को बैंक जाकर ही करवाया जा सकता है।
लगातार 11 दिन कहां-कहां रहेगी छुट्टी
10 जुलाई 2021, शनिवार: दूसरे शनिवार की छुट्टी
11 जुलाई 2021, रविवार: पहले रविवार की छुट्टी
12 जुलाई 2021, सोमवार: कांग की छुट्टी (राजस्थान में)/रथ यात्रा की छुट्टी (भुवनेश्वर, इम्फाल में)
13 जुलाई 2021, मंगलवार: भानु जयंती की छुट्टी (सिक्किम में)/शहीद दिवस की छुट्टी (जम्मू-कश्मीर में)
14 जुलाई 2021, बुधवार: द्रुकपा त्शेची की छुट्टी (गंगटोक में)
16 जुलाई 2021, शुक्रवार: हरेला पूजा की छुट्टी (देहरादून में)
17 जुलाई 2021, शनिवार: यू तिरोग सिंग डे/खारची पूजा की छुट्टी (अगरतला और शिलांग में)
18 जुलाई 2021, रविवार: तीसरे रविवार की छुट्टी
19 जुलाई 2021, सोमवार: गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु की छुट्टी (गंगटोक में)