कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी.... DA में हो गया 3% का इजाफा.... खाते में आने लगे पैसे.... कर्मचारियों को मिल गई सौगात!......

7th Pay Commission Latest News DA DR Hike Update State Government Dearness allowance

कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी.... DA में हो गया 3% का इजाफा.... खाते में आने लगे पैसे.... कर्मचारियों को मिल गई सौगात!......

...

डेस्क। ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा किया है। अब ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी का ऐलान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ हुआ है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का भी फैसला किया है। कर्मचारियों को जनवरी 2016 से अगस्त 2017 के बीच बढ़े हुए वेतन का 50 प्रतिशत बकाया मिलेगा। इस फैसले का लाभ राज्य के छह लाख कर्मचारियों को होगा। यानी नए साल के शुरुआत से ही कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार भी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर सकती है। AICPI इंडेक्स के दिसंबर के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इसके अनुसार महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो चुका है। यानी इस हिसाब से इसमें 2 फीसदी का इजाफा हो चुका है। अगर कर्मचारियों के डीए में फिर बढ़ोतरी होती है तो एक बार फिर उनकी सैलरी बढ़ेगी। यानी कुल डीए 3% बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा। पिछले साल के अंतिम महीनों में कर्मचारियों को एक के बाद एक खुशखबरी मिली है। चाहे केंद्र सरकार के कर्मचारी हों या राज्य सरकार के सबकी सैलरी में बम्पर इजाफा हुआ है।