खाद बीज की दुकान के बाहर श्रमिक का मिला शव, फैली सनसनी

खाद बीज की दुकान के बाहर श्रमिक का मिला शव, फैली सनसनी

भीलवाड़ा। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में कृषि उपज मंडी के पास एक युवक की लाश पड़ी मिली। खाद बीज की दुकान के बाहर बुधवार सुबह एक श्रमिक का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई हुई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। भीमगंज थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि कृषि उपज मंडी के पास एक श्रमिक की का शव मिला है। शव की शिनाख्त  तुलसी राम पुत्र रामा भील निवासी राशमी चित्तौड़गढ़  के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कई वर्षों से यहीं पर मजदूरी का काम कर रहा था। और शाम होते कृषि मंडी के आसपास ही सो जाता था। श्रमिक को नशे की आदत भी थी। प्रथम दृष्टि से श्रमिक की मौत नशे की हालत में नीचे गिरने से होना बताया जा रहा है। श्रमिक का जहां शव मिला है। उसके पास दीवार है। आशंका है कि श्रमिक नशे की हालत में दीवार पर बैठा होगा और अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे मोर्चरी भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होना बताया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।