CG चलती कार से लड़की को फेंका: नशे में धुत लड़की सड़क किनारे गिरी हुई मिली.... मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बताया तो पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया.... लड़की मुंबई की.... इस वजह से आई थी मुंबई से.....

CG चलती कार से लड़की को फेंका: नशे में धुत लड़की सड़क किनारे गिरी हुई मिली.... मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बताया तो पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया.... लड़की मुंबई की.... इस वजह से आई थी मुंबई से.....


रायपुर। सुबह एक लड़की लावारिस हालत में मिली है। चश्मदीदों के मुताबिक लड़की को सड़क किनारे फेंककर कार सवार तेज रफ्तार से भाग गए। यहां मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़ी लड़की को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस का कहना है कि होश में आने पर पूछताछ कर परिजनों की पता तालाश कर वस्तुस्थिति स्पष्ट किया जा सकेगा। ASI रतन नेताम के द्वारा मेकाहारा में डॉक्टर से पूछताछ कर बताया गया कि लड़की नशे की हालत में प्रतीत हो रहा है।

 

 

उरला के सरोरा में सुबह करीब 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लड़की को देखा। वह जैकेट और पजामा पहने थी और काफी नशे में थी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक नाम पता पूछने पर कुछ नहीं कह रही, बस बड़बड़ा रही थी। युवती के शरीर पर किसी तरह के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच पुलिस कर रही है। लड़की की उम्र 18 से 19 साल की बताई जा रही है।

 

 

आज सुबह लगभग 06:30 बजे थाना उरला क्षेत्र के डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि महामाया स्टील उरला के पास एक अज्ञात लड़की बैठी हुई है कि सूचना पर डायल 112 के आरक्षक छत्रमणी मौके पर पहुंचा था। लड़की बेहोशी की हालत में थी अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक तब 108 वाहन के माध्यम लड़की को मेकाहारा ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

 

 

पीसीआर-10 के सउनि. मीना यादव द्वारा मेकाहारा पहुॅचकर देखी जो दिनांक 28.07.2021 को सखी सेंटर में रखे गये लड़की का होना पहचान की गयी है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लड़की द्वारा थाना सिविल लाईन में सही नाम पता नहीं बताने की आशंका पर उसके परिजनों के आते तक सखी सेंटर में सुरक्षार्थ रखने हेतु लिखित प्रतिवेदन देकर लड़की को सखी सेंटर में सुरक्षार्थ रखा गया जहाँ पर सखी सेंटर स्टॉफ के साथ लड़ाई झगड़ा कर जबरदस्ती वहाँ निकलकर फरार हो गयी। 

 

 

लड़की नवी मुंबई (महाराष्ट्र) की है उसके पिता का स्वर्गवास हो गया है। वह मुंबई से 2 दिन पूर्व अपने परिचित के लड़का अजय कुमार से मिलने आई है जो हीरापुर में नौकरी करता है। अजय का मोबाईल 2 दिवस से बंद था। इस कारण वह उसका पता कर रही थी। किन्तु पता नहीं चला तो वह मरीन ड्राईव में बैठी हुई थी। शराब पीने के कारण होश नहीं था। जिससे उसे 108 वाहन से मेकाहारा में लेकर गये। ईलाज कर कुछ देर बाद छोड़ दिये तो वह दीपिका दीन के घर में रूकी थी।