CG- प्रेमी युगल ने खाया जहर: प्रेमी की मौके पर ही मौत.... प्रेमिका की हालत गंभीर.... फैली सनसनी.... मंदिर में शादी करने के बाद प्रेमी जोड़े ने किया जहर सेवन.....

CG- प्रेमी युगल ने खाया जहर: प्रेमी की मौके पर ही मौत.... प्रेमिका की हालत गंभीर.... फैली सनसनी.... मंदिर में शादी करने के बाद प्रेमी जोड़े ने किया जहर सेवन.....

धमतरी 13 अक्टूबर 2021। समाज के डर से एक प्रेमी जोड़े ने जहर का सेवन कर लिया। जिससे प्रेमी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती कराया गया है। बताया कि घटना स्थल से जहर की शीशी और शादी करने का सामान मिला है। दोनों गांव आए थे और गौठान के पास मंदिर में शादी करने के बाद दोनो ने जहर सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना कुरूद क्षेत्र के ग्राम परखंदा की है। 

आज सुबह परखंदा के लोगो ने गांव के गौठान के पास युवक और युवती को पडे़ हुए देखा। जिसके बाद इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक कलेश्वर यादव पिता रमेश की मौत हो गई थी। वही प्रेमिका इतेन्द्री की सांसे चल रही थी जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। कुरूद थाना प्रभारी उमेन्द्र टंडन ने बताया कि कुछ माह पहले ग्राम परखंदा निवासी कलेश्वर पटेल रोजी मजदूरी करने के लिए कांकेर क्षेत्र गया था। जहां तरपावन गांव की रहने वाली इतेन्द्री यादव से उनका प्रेम हो गया। 

 

 

वही मंगलवार की रात दोनो गांव आए थे और गौठान के पास मंदिर में शादी करने के बाद दोनो ने जहर सेवन कर लिया। बताया कि घटना स्थल से जहर की शीशी और शादी करने का सामान मिला है।टीआई का कहना है कि इतेन्द्री के होश में आने के बाद ही पूरे मामले का पता लग पायेगा। फिलहाल कुरूद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। गौठान के पास मंदिर में शादी करने के बाद दोनो ने जहर सेवन कर लिया।