पाटन छ.ग: ग्राम देवादा में मनरेगा के मजदूरों ने राज मार्ग जाम कर धरने में बैठ गया था.

Patan CG: In village Devada, MNREGA workers had blocked the highway and sat in a dharna.

पाटन छ.ग: ग्राम देवादा में मनरेगा के मजदूरों ने राज मार्ग जाम कर धरने में बैठ गया था.
पाटन छ.ग: ग्राम देवादा में मनरेगा के मजदूरों ने राज मार्ग जाम कर धरने में बैठ गया था.

NBL, 25/05/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. Patan CG: In village Devada, MNREGA workers had blocked the highway and sat in a dharna.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन। ग्राम देवादा में मनरेगा के मजदूरों ने 24 मई को दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर आधा घंटे तक सड़क जाम कर दिया, पढ़े विस्तार से.. 

सभी मजदूर बीच सड़क पर ही बैठ गए। जनपद पंचायत के सीईओ मनीष साहू मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाइश दी। इसके बाद मजदूरों ने सड़क खाली किया। मजदूरों ने यह भी मांग भी की, कि दो से तीन दिन भर व्यवस्था नही सुधरी तो मजदूर फिर सड़क पर चक्काजाम करेंगे।

ग्राम देवादा के मनरेगा के मजदूरों ने मंगलवार सुबह अचानक दुर्ग पाटन राज मार्ग पर देवादा में चक्काजाम कर दिया। मजदूरों का कहना था कि जब से आनलाइन हाजिरी हो रही है। बहुत विलंब हो रहा है। मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का आनलाइन हाजिरी सर्वर के माध्यम से किए जाने का निर्देश केंद्र शासन से दिया गया है।

सुबह और शाम के चार बजे हाजिरी लिया जाता है। पहले सुबह काम समाप्त होने के बाद रोजगार सहायक हाजिरी लेते थे और मजदूरों की छुट्टी हो जाती थी। लेकिन अब नए निर्देश के अनुसार सुबह और शाम को चार बजे दो बार आनलाइन हाजरी ली जानी है।

वहीं यह भी निर्देश दिए है कि 10 से ज्यादा मजदूर होने पर दस - दस की संख्या में मजदूरों को एक साथ कार्य स्थल पर खड़ा कराकर फोटो खींचना होता है। लगातार सर्वर में खराबी आने के कारण आनलाइन हाजिरी में परेशानी हो रही है। वहीं पांच सौ मजदूर काम करने जाते हैं।

दस -दस की संख्या में फोटो लेने में भी समय लगता है। सोमवार को सर्वर खराब होने के कारण ग्राम देवादा में हाजिरी लेने में घंटों लग गए। इससे नाराज मजदूरों ने आज सुबह चक्काजाम कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही पाटन पुलिस के साथ जनपद पंचायत पाटन के सीईओ मनीष साहू देवादा पहुंचे और मजदूरों से चर्चा की। मजदूरों की मांग पर बीच सड़क पर ही करीब 10 मिनट चर्चा हुई। सीईओ ने समझाइश दी कि उनकी समस्याओं से कलेक्टर दुर्ग को अवगत करा देंगे।