CG बारिश अलर्ट: बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका, जानें कब होगी मानसून की विदाई?....

Chhattisgarh Weather, rain alert, possibility of thunderstorms रायपुर। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है जिसके कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई रेखा लुमडिंग, कैलाशहर ,बहरामपुर, कानके, बिलासपुर, ब्रह्मपुरी, बुलढाणा, दहानू है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

CG बारिश अलर्ट: बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका, जानें कब होगी मानसून की विदाई?....
CG बारिश अलर्ट: बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका, जानें कब होगी मानसून की विदाई?....

Chhattisgarh Weather, rain alert, possibility of thunderstorms

 

रायपुर। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है जिसके कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई रेखा लुमडिंग, कैलाशहर ,बहरामपुर, कानके, बिलासपुर, ब्रह्मपुरी, बुलढाणा, दहानू है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

 

इस कारण प्रदेश में अगले 2 दिन में प्रदेश के कुछ और भाग से मानसून की विदाई संभव है। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के सभी संभागों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के रायपुर व बस्तर संभागों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0°C ARG सारंगगढ़ में दर्ज किया गया।

 

वर्षा के मुख्य आंकड़े (से.मी. में)- राजपुर -5, तोकापाल, पखजूर -3, दरभा, भैरमगढ़, पत्थलगांव, बस्तानर, लोहंडीगुड़ा -2, बागीचा 1 से.मी. है। रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान अनुसार आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा संध्या व रात्रि को शहर के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना हैं। शहर का अधिकतम तापमान 33 °C तथा न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है।