Weather Update: यहां बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट... जानिए मौसम का हाल....

Weather Forecast, IMD Updates, rain, snow and fog Alert

Weather Update: यहां बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट... जानिए मौसम का हाल....
Weather Update: यहां बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट... जानिए मौसम का हाल....

Weather Forecast, IMD Updates, rain, snow and fog Alert 

नयाभारत डेस्क। छत्तीसगढ़ में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने की सम्भावना बन रही है। इसके कारण न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना है। प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है। अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। 02 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर 02 से 04 फरवरी तक नजर आएगा। 

इस कारण से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है तो कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं। 

 

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है, वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम में हल्की बारिश हो सकती है। अगर पहाड़ों की बात करें तो अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।