VIDEO: भूख मिटाने के लिए नीलगाय को जिंदा ही निगल गया विशालकाय अजगर.... वन विभाग की टीम के छूटे पसीने.... देखें खौफनाक VIDEO......

VIDEO: भूख मिटाने के लिए नीलगाय को जिंदा ही निगल गया विशालकाय अजगर.... वन विभाग की टीम के छूटे पसीने.... देखें खौफनाक VIDEO......

डेस्क। अजगर नीलगाय को निगल गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है, जहां एक अजगर नीलगाय को निगल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी नीलगाय अजगर के पेट में जबकि आधी उसके मुंह से बाहर, जिसे अजगर लगातार खाने की कोशिश कर रहा। यहां तक आस-पास इंसानों की मौजूदगी का भी अजगर पर कोई असर नहीं हो रहा था।

घटना हल्द्वानी के बजवालपुर गांव के पास की है। ये इलाका पूरी तरह से रिहायशी इलाका है। इस घटना की जानकारी फॉरेस्ट विभाग को दी गई तो विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नीलगाय के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चलाया, लेकिन अजगर के पेट से नीलगाय को निकाल पाना मुश्किल था, इसलिए उसे वहीं छोड़ा गया है और विभाग की टीम उस अजगर की मूवमेंट पर नजर रख रही है। नीलगाय का आकार इतना बड़ा था कि उसे निगलते ही अजगर का पेट फूल गया। 


ऐसा लग रहा था मानों किसी ने इस अजगर के पेट में ठूंस-ठूंसकर कुछ भर दिया हो। अजगर से चला भी नहीं जा रहा था। इसके बाद लोगों ने अजगर की इस हालत की जानकारी वन विभाग को दी गई। अफसरों द्वारा अजगर को एहतियातन रेस्क्यू सेन्टर ले जाया गया। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जब ये शिकार अजगर के पेट में पच जाएगा तो इसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक ये अजगर लंबे समय से इलाके में ही रेंग रहा था। 

यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हल्द्वानी, उत्तराखंड में नीलगाय को निगल गया अजगर. वीडियो में देखें अजगर कैसे नीलगाय को जगड़ रखा है। आधी नीलगाय अजगर के पेट में जबकि आधी उसके मुंह से बाहर, जिसे अजगर लगातार खाने की कोशिश कर रहा। यहां तक आस-पास इंसानों की मौजूदगी का भी अजगर पर कोई असर नहीं हो रहा था। 

देखें वीडियो