Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी के सबसे ज्यादा शिकार होते हैं शाकाहारी लोग? जानिए कैसे पूरी करें कमी....

Vitamin Deficiency: Vegetarians are most victims of which vitamin deficiency? Know how to fulfill the deficiency... Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी के सबसे ज्यादा शिकार होते हैं शाकाहारी लोग? जानिए कैसे पूरी करें कमी....

Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी के सबसे ज्यादा शिकार होते हैं शाकाहारी लोग? जानिए कैसे पूरी करें कमी....
Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी के सबसे ज्यादा शिकार होते हैं शाकाहारी लोग? जानिए कैसे पूरी करें कमी....

Vitamin Deficiency in Vegetarian People :

 

नया भारत डेस्क : शरीर को फिट रखना है तो एक्सरसाइज के साथ-साथ सही डाइट लेना भी जरूरी है। खाना न सिर्फ पेट भरता है बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे समझिए कि आप जो भी खाते हैं वो शरीर को चलाने के लिए फ्यूल का काम करते हैं। अगर आप हेल्दी खाएंगे तो शरीर भी हेल्दी बनेगा। डाइट में विटामिन और मिनरस से भरपूर आहार शामिल करना जरूरी है। इससे आपके शरीर को जरूर पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि शाकाहारी लोगों के शरीर में कई बार विटामिन की कमी होने लगती है। खासतौर से शाकाहारी लोगों में विटामिन बी-12 काफी कम पाया जाता है। ऐसे में इस अहम विटामिन्स की कमी को इग्नोर नहीं करना चाहिए। (Vitamin Deficiency in Vegetarian People)

विटामिन-बी12 क्यों है जरूरी (Importance Of Vitamin B-12)

विटामिन-बी12 शरीर के लिए बहुत जरूरी विटामिन में से एक है। विटामिन बी12 का काम शरीर में डीएनए संश्लेषण करना और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखना है। विटामिन बी12 शरीर को एनर्जी देता है। हमारा शरीर खुद विटामिन-बी12 नहीं बनाता है। इसके लिए हमें विटामिन बी12 से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। विटामिन बी12 ज्यादातर मांसाहारी चीजों में पाया जाता है। ऐसे में जो लोग शाकाहारी खाना खाते हैं उनके शरीर में विटामिन बी12 कम होने लगता है। (Vitamin Deficiency in Vegetarian People)

विटामिन-बी12 की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं

  • दूध-दही- शाकाहारी लोग शरीर में विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए रोजाना दूध और दही का सेवन करें। दही में विटामिन बी2, बी1 और बी12 पाया जाता है। इसके अलावा रोजाना 1-2 गिलास दूध भी डाइट में शामिल करें।

  • पनीर- डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके लिए आप डाइट में पनीर जरूर शामिल करें। प्रोटीन से भरपूर पनीर विटामिन बी 12 का भी सोर्स है। इसके अलावा कॉटेज चीज़ में भी विटामिन बी12 पाया जाता है।

  • ब्रोकली- हरी गोभी जिसे लोग ब्रोकली के नाम से जानते हैं विटामिन विटामिन बी 12 का सोर्स है। खाने में ब्रोकली शामिल कर विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। ब्रोकली में फोलेट यानि फोलिक एसिड भी होता है। जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

  • सोयाबीन- शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन भी विटामिन बी12 का सोर्स है। सोयाबीन खाने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप डाइट में सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी शामिल कर सकते हैं।

  • ओट्स- ओट्स खाने से शरीर को कई पोषकतत्व मिलते हैं। फाइबर और विटामिन्स से भरपूर ओट्स शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए शाकाहारी लोगों को खाने में ओट्स जरूर शामिल करना चाहिए। (Vitamin Deficiency in Vegetarian People)