Vitamin B12 Foods : शाकाहारी लोगों के लिए ये फ़ूड है विटामिन बी12 से भरपूर, ऐसे करें सेवन, यहाँ देखें लिस्ट...
Vitamin B12 Foods: This food is rich in Vitamin B12 for vegetarian people, consume it like this, see the list here... Vitamin B12 Foods : शाकाहारी लोगों के लिए ये फ़ूड है विटामिन बी12 से भरपूर, ऐसे करें सेवन, यहाँ देखें लिस्ट...




Vitamin B12 Foods :
नया भारत डेस्क : स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन बी-12 बेहद जरूरी है। विटामिन बी-12 कम होने पर दिमाग और नर्वस सिस्टम बुरी तरह प्रभावित होता है। विटामिन बी 12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी12 शरीर तक फोलिक एसिड को पहुंचाने का भी काम करता है। अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है तो इससे मानसिक समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है। हड्डी और जोड़ों पर भी इसका असर पड़ता है। (Vitamin B12 Foods)
शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करना बड़ी चुनौती है। बहुत कम ऐसे चीजें हैं जिनमें विटामिन बी 12 पाया जाता है। हम आपको शाकाहारी खाद्य पदार्थों की लिस्ट बता रहे हैं जो विटामिन बी-12 का अच्छा सोर्स हैं। (Vitamin B12 Foods)
विटामिन बी 12 से भरपूर शाकाहारी भोजन
- सोयाबीन- अगर आप शाकाहारी हैं और शरीर में विटामिन बी12 कम हो रहा है तो खाने में सोया प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल कर लें। इससे काफी हद तक विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। आप इसके लिए सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं। (Vitamin B12 Foods)
- दूध- दही- जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 कम रहता है उन्हें रोजाना दूध और दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही खाने से शरीर को विटामिन बी2, बी1 और बी12 मिलता है। इसके लिए आप लो फैट वाला दही खा सकते हैं। (Vitamin B12 Foods)
- ओट्स- ओट्स सिर्फ मोटापा ही कम नहीं करता बल्कि शरीर को कई फायदे भी पहुंचाता है। फाइबर और विटामिन्स से भरपूर ओट्स खाने से शरीर को विटामिन बी12 भी मिलता है। इसलिए अपने खाने में ओट्स जरूर शामिल कर लें जो आपको हेल्दी रखने में भी मदद करेगा। (Vitamin B12 Foods)
- पनीर- प्रोटीन से भरपूर पनीर खाने से विटामिन बी 12 की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप कॉटेज चीज़ भी खा सकते हैं। पनीर शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिससे विटामिन बी 12 मिलता है। (Vitamin B12 Foods)
- ब्रोकली- सर्दियों में डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करें। रोजाना ब्रोकली खाने से विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। ब्रोकली में फोलेट यानि फोलिक एसिड भी पाया जाता है जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है। (Vitamin B12 Foods)