Chhattisgarh भाजपा विधायक का निधन BIG ब्रेकिंग : वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन का निधन…पार्टी में शोक की लहर…
भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया। वो दुर्ग के वैशालीनगर सीट से भाजपा से विधायक थे। Chhattisgarh BJP MLA passes away BIG BREAKING: Vaishalinagar MLA Vidyartan Bhasin passes away




दुर्ग 22 जून 2023। भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया। वो दुर्ग के वैशालीनगर सीट से भाजपा से विधायक थे। 15 दिन से रायपुर के राम कृष्ण अस्पताल में इलाज जारी था। आज जहा उनका इलाज के दौरान देहांत हो गया है। विद्यारतन भसीन 71 साल के थे। कांग्रेस की लहर के बीच 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें इसी महीने रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
विद्यारतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक थे, इससे पहले वे भिलाई नगर निगम के महापौर की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
फरवरी के महीने में भी विधायक विद्यारतन भसीन की तबियत काफी बिगड़ गई थी। उनके ब्रेन में खून का थक्का (ब्लड क्लॉटिंग) जम गया था। उस वक्त उन्हें इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभी तबियत बिगड़ने पर 10 दिन पहले ही उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार 22 जून को उन्होंने आखिरी सांस ली।