जामा मस्जिद अंबिकापुर में उर्से आला हजरत मनाया गया।

Urse Ala Hazrat celebrated in Jama Masjid Ambikapur Went.

जामा मस्जिद अंबिकापुर में उर्से आला हजरत मनाया 

गया।
जामा मस्जिद अंबिकापुर में उर्से आला हजरत मनाया गया।

अंबिकापुर । शनिवार को अजीम मुजाहिद आला हजरत इमाम अहमद रजा खान अलैहिर्रहमा की याद में जमा मस्जिद, अंबिकापुर में बाद नमाजे जोहर 106 वां उर्से रजवी मनाया गया। जामिया फैजुल अनवार के तलबा ने नाते पाक पेश किया और कारी असीमुद्दीन साहब ने आला हजरत की शान में खेताब फरमाया मुख्य स्पीकर हजरत मुफ्ती मोहम्मद अबरार अली मिस्बाही खातिब व इमाम जामा मस्जिद, अंबिकापुर ने अपने खिताब के दौरान कहा के आला हजरत एक सच्चे आशिक ए रसूल थे। कभी भी अपने रसूले पाक हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम, सहाबा ए केराम,अहले बैत व आलिया ए केराम की शान में मामूली सी तौहीन को भी पसंद नहीं किया आला हजरत ने सदा इत्तेहाद,इत्तेफाक, मेल मोहब्बत का संदेश दिया।

आला हजरत मिल्लत में ना इत्तेफाकी पसंद नहीं फरमाते थे।

आला हजरत न सिर्फ एक धर्म गुरु थे बलके एक महान समाज सुधारक भी थे।

अखिर फातिहा खानी हुई सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन व सलामति व भाईचारे की दुआ मांग कर शीरनी बांटी गई और लंगरे रजविया तकसीम हुआ

इस मौका पर - अंजुमन इस्लामुल मुस्लिम के सदर इरफ़ान सिद्दीक़ी,सेक्रेटरी अब्दुल लतीफ, हाजी इदरीस अंसारी, एकलाख खान,पीर मोहम्मद ,परवेज आलम गांधी,अमीर अंसारी, मो यूसुफ,याकूब खान,शहर के नमाजी हजरात, मोज़्जिन मुस्लिम साहब ,और मदरसा के बच्चे मौजूद थे।