UP Election Survey 2022: यूपी में फिर योगी सरकार या फिर अखिलेश यादव रिटर्न?.... पंसदीदा मुख्यमंत्री के तौर पर कौन है नम्बर वन पर?.... इन चार इलेक्शन सर्वे के हिसाब से यूपी में भाजपा बनाएगी सरकार.... जानें क्या कहते हैं सर्वे........

UP Election Survey 2022: यूपी में फिर योगी सरकार या फिर अखिलेश यादव रिटर्न?.... पंसदीदा मुख्यमंत्री के तौर पर कौन है नम्बर वन पर?.... इन चार इलेक्शन सर्वे के हिसाब से यूपी में भाजपा बनाएगी सरकार.... जानें क्या कहते हैं सर्वे........

...

डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक वोटर के सर्वे में पता चला है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता वापसी कर सकती है। सर्वे में भाजपा को 221 से 231 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 147-157 सीटें आ सकती है। बता दें कि अगर सर्वें में दिये आंकड़े नतीजों में सच निकलते हैं तो साफ है कि भाजपा को एक बार फिर से यूपी की कमान मिलेगी। सर्वे में बहुजन समाज पार्टी को 7 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 5 से 9 सीटें मिल सकती है। यूपी चुनाव को लेकर सुपर ओपिनियन की बात करें तो एबीपी-सी वोटर के अलावा अन्य एजेंसियों के सर्वे में भी भाजपा सत्ता में वापसी करती दिख रही है।

पोल में जनता से सीएम पद की पहली पसंद के बारे में भी सवाल पूछा गया। इसके उत्तर में 41.2 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को पहली पसंद बताया, जबकि 29.4 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश यादव को सीएम पद की पसंद बताया। मायावती को 13.4 प्रतिशत, जबकि प्रियंका गांधी को 5.8 प्रतिशत लोगों ने पहली पसंद बताया। इसी प्रकार से जयंत को 0.9 प्रतिशत ने पहली पसंद बताया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आए नए सर्वे में बीजेपी सब पर भारी पड़ती दिख रही है। पिछले चुनाव की तुलना में उसकी सीटें कम होती दिख रही है बावजूद इसके उसे सबसे अधिक सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। सर्वे में लोगों से पंसदीदा मुख्यामंत्री भी पूछा गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारी पड़े। 

एक ओपिनियन सर्वे में उत्तर प्रदेश की सभी अहम पार्टियों- बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस को मिलने वाली सीटों का अनुमान लगाया गया है। सर्वे में सीएम पद के लिए भी लोगों से सवाल पूछा गया। पोल में 16,390 लोगों से सवाल पूछे गए, यह सर्वे 5 जनवरी 16 जनवरी 2022 के बीच किया गया। ओपिनियन पोल में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले बीजेपी गठबंधन को 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 252 से 272 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में सपा गठबंधन को 111 से 131 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। ताजा सर्वे में बसपा की हालत बेहद खराब नजर आ रही है, जिसे केवल 8 से 16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 

कांग्रेस इस चुनाव में बसपा से भी ज्यादा पिछड़ती दिख रही है, उसे 3 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 4 सीटों पर जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। ओपिनियन पोल में 2022 यूपी चुनाव के अंदर बीजेपी गठबंधन का सबसे ज्यादा 41.3 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि सपा गठबंधन को 33.1 प्रतिशत। बसपा को 13.1 प्रतिशत, कांग्रेस को 6.9 प्रतिशत और अन्य को 5.6 प्रतिशत वोट मिल सकता है। पोल में 18 प्रतिशत लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हुए कार्यों को शानदार माना, 38 प्रतिशत ने अच्छा माना, 25 प्रतिशत ने योगी सरकार के काम को एवरेज बताया, जबकि 19 प्रतिशत लोगों ने योगी सरकार के काम एकदम खराब बताया। 

एबीपी सी-वोटर के सर्वे में बहुजन समाज पार्टी को 7 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 5 से 9 सीटें मिल सकती है। यूपी चुनाव को लेकर सुपर ओपिनियन की बात करें तो एबीपी-सी वोटर के अलावा अन्य एजेंसियों के सर्वे में भी भाजपा सत्ता में वापसी करती दिख रही है।

इंडिया टीवी के सर्वे के मुताबिक चुनाव में भाजपा को 230-235 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सपा 160 से 165 सीटों तक पहुंच सकती है। इसके अलावा सर्वे में बसपा 2 से 5 और कांग्रेस द्वारा 3 से 7 सीटें जीतने का अनुमान है।

रिपब्लिक P MARQ के सर्वे में भाजपा को 252-272 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा 111-131 सीटें, बसपा 8-16 और कांग्रेस 3-9 सीटों पर रुकती दिख रही है।

Polstart NewsX के सर्वे में भाजपा को 235-245 सीटें जीतने का अनुमान है। सपा 120 से 130, बसपा 13-16 और कांग्रेस के खाते में 4-5 सीटें आ सकती हैं। बता दें कि इन तमाम सर्वें में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में नजर आ रही है। फिलहाल चुनाव नतीजों के बाद ही यूपी विधानसभा की असली तस्वीर साफ हो पाएगी।